मुख्य बातें

फरीदाबाद में नगर निगम SDOको सस्पेंड किया: कमीश्नर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की कार्रवाही, 10 दिन के भीतर जांच करके रिपोर्ट पेश होगी – Faridabad News

फरीदाबाद में नगर निगम SDOको सस्पेंड किया:  कमीश्नर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की कार्रवाही, 10 दिन के भीतर जांच करके रिपोर्ट पेश होगी – Faridabad News

फरीदाबाद में मंगलवार को सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप के बाद नगर निगम कमीश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। धीरेंद्र खड़गटा ने एसडीओ संजय बंसल को सस्पेंड कर दिया है। इस बैठक में बंसल पर ठेकेदारों के साथ मिलकर कमीशन लेने के आरोप बडखल से बीजेपी विधायक धनेश अदलखा ने लगाए थे। रेट से भी कम में टेंडर जारी किए एसडीओ पर आरोप था कि उन्होंने ठेकेदारों को तय रेट से भी कम में टेंडर जारी किए। जिससे काम की गुणवत्ता खराब हुई। एसडीओ ने अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य के सैंपल भी टेस्ट नहीं किए। बैठक में विधायक धनेश अदलखा ने आरोप लगाया कि संजय बंसल ठेकेदारों से सांठगांठ करके उनको टेंडर दिलवाता है। इसके बाद लापरवाही से काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती है। निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि एसडीओ को सस्पेंड करके सरकार को पत्र भेज दिया गया है। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। 10 दिन के भीतर वह मामले की जांच करके रिपोर्ट पेश करेगी। दलालों का अड्डा बनाकर रख दिया बडखल से बीजेपी के विधायक धनेश अद्लखा ने कहा था कि एसडीओ संजय बंसल खुले आम चोरी कर रहा है। इन अधिकारियों ने नगर निगम को दलालों का अड्‌डा बनाकर रख दिया है। हमने भी 20 साल से नगर निगम के काम किए हैं। 10 साल पुरानी सड़कों को देख लो, आज तक वो सड़के टूटी नहीं होंगी, लेकिन पिछले 10 साल में जो सड़के बनी हैं, हर चौथे महीने टूट जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *