मुख्य बातें

रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत: लकड़ी लेने जंगल गया था, रातभर नहीं लौटा, सुबह जंगल में मिली लाश – Raigarh News

रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:  लकड़ी लेने जंगल गया था, रातभर नहीं लौटा, सुबह जंगल में मिली लाश – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मामला कापू रेंज का है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) शुक्रवार को जलाऊ लकड़ी लेने छेनापतरा जंगल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान शनिवार सुबह अलोला बीट के जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि हाथी के हमले में उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सरगुजा के जंगल से आया हाथी वन अमले ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कापू रेंज के अलोला बीट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सरगुजा की ओर से आया एक हाथी विचरण कर रहा था। 135 हाथियों का दल विचरण कर रहा इसे देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों से जंगल नहीं जाने की अपील कर रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वर्तमान में 135 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें सबसे अधिक 52 हाथी छाल रेंज में मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य रेंजों में भी हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कुल हाथियों में 39 नर, 70 मादा और 26 शावक शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *