मुख्य बातें

चाय बेचने वाला बनकर पुलिस ने नाबालिग को बचाया: नोखा से 1200 किलोमीटर दूर जाकर उत्तराखंड से आरोपी को पकड़ा, 17 घंटे पैदल चलकर पहुंची टीम – Nokha News

चाय बेचने वाला बनकर पुलिस ने नाबालिग को बचाया:  नोखा से 1200 किलोमीटर दूर जाकर उत्तराखंड से आरोपी को पकड़ा, 17 घंटे पैदल चलकर पहुंची टीम – Nokha News

नाबालिग लड़की को लेकर घर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने 1200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के सोनप्रयाग से गिरफ्तार किया है। मामला बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भेष बदलकर आरोपी को पकड़ा और नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और नोखा निवासी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया- 23 अप्रैल को थाने में नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। इस पर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने एएसआई हरिराम मीणा, हेड कॉन्स्टेबल संतोष और कॉन्स्टेबल खुशराज मीणा की एक टीम गठित की। कुछ सेकेंड के ऑन करता था फोन साइबर थाने में तैनात एएसआई दीपक यादव ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन को लगातार ट्रेस किया, हालांकि आरोपी बेहद शातिर था और कुछ ही सेकंड के लिए अपना फोन ऑन करता था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर ऋषिकेश होते हुए केदारनाथ पहुंच गया था। सोनप्रयाग के पास एक गांव में मिली आरोपी की लोकेशन नाबालिग को बरामद करने के लिए टीम नोखा से उत्तराखंड पहुंची। सोनप्रयाग से आगे पुलिस ने सादा कपड़ों में करीब 17 घंटों तक पैदल चढ़ाई की। आखिरकार, पुलिस को सोनप्रयाग के पास एक छोटे से गांव में आरोपी की सटीक लोकेशन मिली। चाय वाले के भेष में पहुंची टीम 19 मई की सुबह करीब 5 बजे, पुलिसकर्मियों ने चाय वाले का भेष रखा और कमरे के बाहर “चाय ले लो, चाय गरम” कहकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही आरोपी ने दरवाजा खोला, पुलिस ने उसे पहचान कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नोखा क्षेत्र में इस पूरे पुलिस ऑपरेशन की काफी सराहना हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *