मुख्य बातें

कपूरथला में झूला हवा में अटकने पर अफरातफरी: मेला देखने आए लोग पेंडुलम राइड में 1 घंटा उल्टा लटके; परिजन नीचे से चिल्लाते रहे – Kapurthala News

कपूरथला में झूला हवा में अटकने पर अफरातफरी:  मेला देखने आए लोग पेंडुलम राइड में 1 घंटा उल्टा लटके; परिजन नीचे से चिल्लाते रहे – Kapurthala News

कपूरथला के बेगोवाल में आयोजित एक मेले में रविवार देर रात अफरातफरी मच गई। मेले में तकनीकी खराबी के कारण पेंडुलम राइड झूला अचानक हवा में ही लटक गया। इससे झूले में बैठे लोग चिल्लाने लगे। करीब 1 घंटे तक लोग हवा में ही लटके रहे। इसके बाद झूले को ठीक कर उन्हें उतारा गया। लोगों ने मांग की है कि मेले में लगे सभी झूलों की फिटनेस जांच करवाई जाए। मेला प्रबंधन ने भी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य लगा है मेला जानकारी के अनुसार, यह मेला संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। मेला मुख्य रूप से 3 जून तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी लोगों और बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में तरह-तरह के आधुनिक झूले लगाए गए हैं। परिजनों में मची चीख-पुकार, भारी भीड़ जमा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की रात जब मेला पूरे शबाब पर था, तभी अचानक मुख्य हिंडोला झूला ऊंचाई पर जाकर जाम हो गया। झूले में फंसे लोग और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे, जिससे नीचे खड़े उनके परिजनों में भी घबराहट फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी नीचे उतारे नीचे खड़े कुछ लोगों ने तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर रोना तक शुरू कर दिया। लोग अपनों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए झूला संचालकों ने तुरंत मोर्चा संभाला। लगभग एक घंटे की कड़ी तकनीकी मशक्कत के बाद झूले की खराबी को दूर किया गया। इसके बाद झूले में फंसे सभी श्रद्धालुओं और बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन से सुरक्षा जांच की मांग इस डरावने अनुभव के बाद मेले में आए अन्य लोगों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि मेले में चल रहे सभी झूलों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तुरंत पूरी फिटनेस जांच करवाई जाए। बिना पुख्ता सुरक्षा प्रमाणपत्र के किसी भी झूले को चलाने की अनुमति न दी जाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े और जानलेवा हादसे को समय रहते टाला जा सके। मेला प्रबंधन ने कहा है कि सभी झूलों की फिटनेस जांच कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *