पाली जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शहर के राजीव गांधी स्मृति भवन से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बताया- सम्मेलन के दौरान नारी वंदन अधिनियम-2023 को शीघ्र लागू करने और उसमें ओबीसी महिलाओं को शामिल किए जाने की मांग उठाई गई। साथ ही पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में जताई नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर पुतला दहन भी किया गया। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान भी संचालित किया गया। इसके अलावा बढ़ती पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में महिलाओं ने नाराजगी जताई। सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल, प्रदेश महासचिव एवं जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, भूराराम सिरवी, प्रदेश सचिव डिंपल राठौड़, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, महावीरसिंह सुकरलाई, हकीम भाई, यशपालसिंह शिवतलाव, राकेश चौहान, सुनीता कंवर राजपुरोहित, शिलासिंह राजपुरोहित, अनिता परिहार, आमिना बानो, ईशिका जैन, शोभा सोलंकी, नीलम बिड़ला, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, जोगाराम सोलंकी, आमीन अली रंगरेज, भवर राव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
