मुख्य बातें

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 8 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त: परिवहन विभाग ने 2.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया – Bundi News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 8 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:  परिवहन विभाग ने 2.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया – Bundi News

बूंदी में परिवहन विभाग ने अवैध ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी के आदेशों का पालन करते हुए जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने तालेड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर औचक जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस थाना तालेड़ा में खड़ा कराया गया। इन पर कुल 2 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध ओवरलोड वाहन चलाने वाले संचालक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छोड़कर भागने लगे। हालांकि, परिवहन विभाग की टीम ने तालेड़ा पुलिस थाने से मिले जाब्ते (पुलिस बल) की मदद से सभी आठ वाहनों को एमडबल्यूआर सीज़र यार्ड, तालेड़ा में सीज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान तालेड़ा पुलिस थाना अधिकारी देशराज सिंह अपने जाब्ते के साथ मौजूद रहे। परिवहन विभाग बूंदी के कार्मिक देवराज प्रजापति, रघुवीर सिंह हाड़ा और कैलाश चंद मीणा भी इस अभियान में शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *