मुख्य बातें

ग्राम कावर से 40 लीटर महुआ शराब जब्त: तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Gaya News

ग्राम कावर से 40 लीटर महुआ शराब जब्त:  तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Gaya News

गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर ग्राम कावर में छापेमारी के दौरान 40 लीटर तैयार देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार राव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मौके से राजू चौधरी, पिता कृष्ण चौधरी, को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने राजू चौधरी के पास से 40 लीटर तैयार देसी महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *