![]()
भीलवाड़ा की बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम से एक जेसीबी, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त किए हैं।बड़लियास थाना क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अवैध बजरी खनन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के श्रीपुरा (थला) गांव के पास बनास नदी किनारे रेड डालकर पुलिस ने मौके से अवैध रूप से बजरी खनन में शामिल एक जेसीबी मशीन, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त किए। योजनाबद्ध तरीके से दिया कार्रवाई को अंजाम इस क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अवैध बजरी खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी इनको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया जिससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।फिलहाल पुलिस ने जब्त किए सभी वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया ओर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई बड़लियास थाना प्रभारी मूनीराम चोयल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद कार्रवाई को अंजाम देकर एक जेसीबी मशीन, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त किया ओर थाने लाकर खड़ात किया है, आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया है । पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई के दौरान एएसआई गोपाल सिंह मीणा, जेठमल, कांस्टेबल विनोद गढ़वाल,श्रवण कुमार, रजनीश कुमार, संदीप स्वामी, मनोज, अशोक कुमार, निर्मल कुमार एवं राजेन्द्र सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
Source link
