मुख्य बातें

हिमाचल में कोहरे का अलर्ट, निचले इलाकों में ठंड बढ़ेगी: कुकुमसेरी का पारा -12.2°C तक लुढ़का, 9 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी – Shimla News




हिमाचल प्रदेश में आज भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- मैदानी इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरा परेशान करेगा। IMD ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे इन जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इससे मैदानी इलाके शिमला से भी ठंडे हो सकते हैं। इस बीच लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री, ताबो का -8.8, मनाली का -0.5 और कल्पा का -5.2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। 4 दिन खिलेगी धूप वहीं प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। 9 को फिर बारिश-बर्फबारी 8 फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव दोबारा एक्टिव होगा। इस दिन चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मगर 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रान्ग होकर बरसेगा। इससे 9 और 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *