मुख्य बातें

हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर जूलोजी भर्ती रिजल्ट: 84 कैंडिडेट में 70 युवतियां चयनित, विभाग ने अलॉट किए कॉलेज, भर्ती पर 12 केस पेंडिंग – Panchkula News

हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर जूलोजी भर्ती रिजल्ट:  84 कैंडिडेट में 70 युवतियां चयनित, विभाग ने अलॉट किए कॉलेज, भर्ती पर 12 केस पेंडिंग – Panchkula News

हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा की गई कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर जूलोजी भर्ती में युवतियों ने बाजी मारी है।भर्ती में सेलेक्ट हुए 84 कैंडिडेट में 70 युवतियां शामिल हैं। केवल 14 युवकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर मिला है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी किए गए प्रोविजनल परिणाम के बाद हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट को कॉलेज अलॉट किए हैं। हालांकि अभी भर्ती पर 12 केस पेंडिंग हैं। जिसके चलते भर्ती के परिणाम और ज्वाइनिंग को टेम्परेरी कहा जा रहा है। विभाग के द्वारा इसे फाइनल तब माना जाएगा, जब कोर्ट से भर्ती संबंधित सभी केसों का निपटारा हो जाएगा। विभाग ने सभी कैंडिडेट को निर्देश दिए हैं कि वे अपना चरित्र सत्यापन करवा कर अपने कॉलेज के जरिए विभाग को भिजवाएं। 2024 में हुई थी भर्ती प्रक्रिया शुरू हरियाणा लोक सेवा आयोग ने साल 2024 में 91 पदों के लिए कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर जूलोजी भर्ती प्रक्रिया शुरू की। जिसमें जनरल के लिए 47, ओएससी के लिए 9, डीएससी के लिए 9, बीसी ए के लिए 10, बीसी बी के लिए 7 व ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद रिजर्व किए गए थे। हालांकि बाद में आयोग ने केवल 84 पदों पर ही परिणाम जारी किया है। 7 पद उचित कैंडिडेट नहीं मिलने व कोर्ट केस के चलते रिक्त रखे गए हैं।
दूसरे प्रदेशों के 10 कैंडिडेट सेलेक्ट हरियाणा से बाहर के राज्यों से भी भर्ती में 10 कैंडिडेट सेलेक्ट हुए हैं। जिसमें उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर, गोरखपुर व सहारनपुर से 1-1 कैंडिडेट, पंजाब के रुपनगर, एसएएस नगर से 1-1 कैंडिडेट तथा हिमाचल के हमीरपुर, उना, मंडी से एक-एक कैंडिडेट तथा चंडीगढ़ व पश्चिम बंगाल से भी एक-एक कैंडिडेट शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *