मुख्य बातें

बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मारी, मौत: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर ढाबे से पैदल घर से जा रहे थे – Damoh News




दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सिंग्रामपुर के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, सिंग्रामपुर निवासी दीनदयाल शुक्ला सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक ढाबे से पैदल अपने घर लौट रहे थे। सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र की रेगुलेटर पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जांच में जुटी पुलिस परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *