मुख्य बातें

कपूरथला में केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा का दौरा: बोले- नुकसान की होगी भरपाई, पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त NH की मरम्मत शुरू – Kapurthala News

कपूरथला में केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा का दौरा:  बोले- नुकसान की होगी भरपाई, पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त NH की मरम्मत शुरू – Kapurthala News

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

कपूरथला में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने

.

मल्होत्रा ने कल भुलथ गांव का दौरा किया। वे सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला सब-डिवीजन के क्षेत्रों का भी निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसलों के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, सीनियर नेता उमेश शारदा, श्याम सुंदर अग्रवाल और मनु धीर समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

सरकार को प्राकृतिक आपदा फंड के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए-मंत्री प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान के आकलन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात भी की और सही स्थिति के बारे में जाना।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने फिर दोहराया कि पीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1600 करोड़ की राहत राशि ऐलान किया है और अपने 8 मंत्रियों और अधिकारियों सेना को आदेश दिए है कि हुए कुल नुकसान का सही ढंग से आकलन करें और अगर इस से ज्यादा राहत राशि की जरूरत होगी तो केंद्र सरकार इस पर भी सोचेगी।

​​​​​​​ दूसरी तरफ उन्होंने साफ किया की सूबा सरकार को प्राकृतिक आपदा फंड के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *