मुख्य बातें

उचाना में रंजिश में बाइक सवार पर फायरिंग: छर्रे लगने से युवक घायल; चार आरोपियों पर केस दर्ज – Uchana News




जींद जिले के उचाना के गांव बड़ौदा के निकट शनिवार रात रंजिश के चलते एक बाइक सवार युवक पर कार सवारों ने फायरिंग कर दी। घटना में युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार्जर लेने दुकान पर गया था गांव बड़ौदा के जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह स्कूटी का चार्जर लेने ओवरब्रिज के पास एक दुकान पर गया था। दुकान से घर लौटते समय एक कार में सवार युवक आए। उनमें से एक युवक ने अपना चेहरा ढका हुआ था और उसने जगदीप पर फायर कर दिया। कंधे और बाजू में लगे छर्रे निशाना चूक जाने के कारण छर्रे जगदीप के कंधे और बाजू में लगे। हमले के बाद जगदीप अपनी बाइक छोड़कर शोर मचाता हुआ गांव की ओर भागा। हमलावर घटना को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। परिजनों ने घायल जगदीप को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया। जगदीप ने आरोप लगाया है कि गांव के सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने जगदीप की शिकायत पर कार्रवाई की है। गांव बड़ौदा के सचिन, गांव छात्तर के गोलू, गांव पालवां के एनपी और गांव खरकबूरा के राहुल के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *