मुख्य बातें

डीएम सुसाइड केस में CBI जांच की मांग: मोहाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार पर मामले को दबाने का आरोप – Mohali News

डीएम सुसाइड केस में CBI जांच की मांग:  मोहाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार पर मामले को दबाने का आरोप – Mohali News

पंजाब वेयर हाउस कॉरपोरेशन के डीएम डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। डेराबस्सी में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, जिससे जनता में रोष है। सीएम द्वारा सीबीआई जांच से इनकार करना गलत : संधू इस अवसर पर बन्नी संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीबीआई जांच से इनकार करना एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, भाजपा अपना आंदोलन जारी रखेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीबीआई जांच की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाजपा के इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *