मुख्य बातें

हनुमानगढ़ में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: संगरिया में 2.6 किलो डोडा-पोस्त समेत पकड़ा, रावतसर में हेरोइन तस्कर दबोचा – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:  संगरिया में 2.6 किलो डोडा-पोस्त समेत पकड़ा, रावतसर में हेरोइन तस्कर दबोचा – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने डोडा-पोस्त और हेरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संगरिया थाना पुलिस ने 2 किलो 610 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ 2 युवकों को पकड़ा, जबकि रावतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी गिरोह के 7वें सदस्य को गिरफ्तार किया है। संगरिया थाना के उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने चक 3 एमजेडडी रोही रतनपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक सवार मनीष (25) निवासी वार्ड 9, रासूवाला और सुरेंद्र कुमार (25) निवासी ढाणी चक 7 आईडीजी रासूवाला को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की
पुलिस ने इनके कब्जे से 2.610 किलोग्राम डोडा-पोस्त और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई में रावतसर थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के एक मामले में बबलू सोनी (24) निवासी वार्ड 3, रावतसर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ईश्वरानंद ने बताया कि आरोपी बबलू सोनी का नाम इस मामले में मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया था। हेरोइन तस्कर गैंग का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का खुलासा 15 मार्च को 5.45 ग्राम हेरोइन के साथ सूर्य प्रकाश उर्फ पीयूष उर्फ धोलू की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। उससे पूछताछ में सामने आए नेटवर्क के आधार पर अब तक पुनीत कुमार उर्फ भूरिया, विनोद कुमार नाई, सोनू उर्फ कृष्णलाल नायक, रजत सोनी और शेर सिंह उर्फ शेरा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि यह गिरोह संगठित तरीके से हेरोइन की सप्लाई करता था और युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा था। गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *