मुख्य बातें

दरभंगा एम्स के लिए 700 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम को दिया धन्यवाद, बोले- लाखों लोगों को होगा फायदा – Darbhanga News




दरभंगा एम्स के लिए केंद्र सरकार से 700 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की मंजूरी मिली है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने खुशी जताई है। इसे मिथिला और बिहार के लिए एक ऐतिहासिक-जनहितकारी निर्णय बताया। संजय सरावगी ने कहा कि इस अतिरिक्त राशि से एम्स परियोजना को नई गति और मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लंबे समय से इस परियोजना में आ रही बाधाएं अब समाप्त हो जाएंगी। निर्माण कार्य में तेजी आएगी। एम्स जल्द बनकर तैयार होगा और बिहार सहित पड़ोसी राज्यों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह संस्थान आधुनिक चिकित्सा, शोध और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। यह निर्णय न केवल विकास को नई दिशा देगा, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *