कुल्लू जिला के ब्रो पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन पर लेटी लड़की पर पांव मारते हुए व्यक्ति।
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के ब्रो थाना क्षेत्र में पेशे टीचर दंपत्ति और उनकी बेटी द्वारा एक लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार के तीन लोग एक लड़की की लात-घूसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
.
लड़की जमीन पर लेटी हुई है, व्यक्ति उस पर बार-बार पांव से हमला कर रहा है, जबकि मां-बेटी थप्पड़ बरसा रही है और लड़की के बाल खींच रही है। वीडियो में पिटाई करने वाले गालियां देते हुए भी सुने जा सकते है। इसके बाद, मार खाने वाली लड़की समेत किन्नौर के 3 लड़के-लड़कियों पर ब्रो पुलिस थाना में FIR की गई।
सोशल मीडिया यूजर टीचर दंपत्ति द्वारा लड़की की पिटाई पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कुल्लू जिला के आनी के ब्रो थाना में युवती की पिटाई करते हुए महिला।
लड़की की तरफ से शिकायत नहीं मिली: SHO
SHO ब्रो रमेश ने बताया- लड़की की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को शिकायत रामेश्वरी ने दी। पुलिस ने रामेश्वरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया- किन्नौर के दो लड़के और एक लड़की शराब पीकर सड़क पर आ गए। इस दौरान शिकायतकर्ता की गाड़ी के सामने आ गए और लड़ाई शुरू कर दी।

कुल्लू जिला के आनी के ब्रो में एक लड़की की पिटाई करते हुए तीन लोग।
जाने क्या है पूरा मामला?
- पुलिस के अनुसार, पेशे से महिला टीचर रामेश्वरी देवी ने शिकायत दी, जिसमे कहा गया कि 15 सितंबर शाम 7.30 बजे अपने रामेश्वरी देवी अपने पति जगदीश चंद और बेटी प्रकृति के साथ कार नंबर HP-06A-0241 में रामपुर से थाचवा जा रही थीं।
- शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ब्रो चौक पर शराब ठेके के पास किन्नौर की मुस्कान (22), पूजा (27) और अंशू (19) तीनों शराब के नशे में धुत थे। तीनों ने इनकी गाड़ी रोकी और जगदीश चंद को गाड़ी से बाहर खींचकर उनकी शर्ट फाड़ दी। इसके बाद, झगड़ा किया और उपद्रव मचाया।
- रामेश्वरी देवी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद, पुलिस ने मुस्कान, पूजा और अंशू का हिरासत में लिया। इसके बाद तीनों का मेडिकल करवाया गया।

जमीन पर लेटी लड़की को मारते हुए दंपत्ति टीचर की बेटी।
किन्नौर की है मार खाने वाली लड़की
जिस लड़की की पिटाई हुई, वह किन्नौर के कानम गांव की बताई जा रही है। किन्नौर कल्याण समिति ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समिति का कहना है कि पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि थाने में पीड़िता के साथ ही दुर्व्यवहार किया गया।
समिति ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई, तो किन्नौर और रामपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सूरत नेगी का सोशल मीडिया पोस्ट।
