मुख्य बातें

हिमाचल CM आज चियोग बाइपास जनता को समर्पित करेंगे: जनसभा भी करेंगे संबोधित, प्रधान दिनेश बोले- बाजार में रोज लगने वाले ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा – Shimla News

हिमाचल CM आज चियोग बाइपास जनता को समर्पित करेंगे:  जनसभा भी करेंगे संबोधित, प्रधान दिनेश बोले- बाजार में रोज लगने वाले ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा – Shimla News

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कसुम्प्टी विधानसभा क्षेत्र के चियोग और धरेच में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। CM सुक्खू चियोग बाजार में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पुल जनता को समर्पित करेंगे। चियोग पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश जगटा ने बताया कि इस ब्रिज के बनने से बाजार में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। यहां से ठियोग, कसुम्पटी के अलावा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के भी बड़ी संख्या में वाहन रोजाना आते-जाते हैं। इससे चियोग बाजार में रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। चियोग बाजार में सीएम सुक्खू जनसभा को भी संबोधित करेंगे दिनेश ने बताया कि सीएम सुक्खू आज इस ब्रिज को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने इसे चियोग क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया और सरकार का आभार जताया। चियोग बाजार में सीएम सुक्खू जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पूर्व CM वीरभद्र सिंह ने चियोग बाइपास का साल 2017 में इसका शिलान्यास किया था। अब यह पुल बनकर तैयार हो गया है। पहले धरेच मंदिर जाएंगे सुक्खू सीएम सुक्खू चियोग से पहले धरेच मंदिर जाएंगे और जय इश्वरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह धरेच में 500 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पंचायत कम्यूनिटी सेंटर का धरेच, चांथग से मांडा सड़क, क्यार नाला से शरोग सड़क और नाहोग से कनाशी सड़क का शिलान्यास भी करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का करेंगे स्वागत इससे पहले, सीएम सुक्खू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के बाद सीएम धरेच और चियोग जाएंगे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *