मुख्य बातें

मोहाली में अवैध हथियार के साथ तीन लोग गिरफ्तार: 6 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद; एक साथी अभी भी फरार – Mohali News

मोहाली में अवैध हथियार के साथ तीन लोग गिरफ्तार:  6 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद; एक साथी अभी भी फरार – Mohali News

मोहाली पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पिस्टल, कारतूस और खाली खोल बरामद किए गए हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक CIA टीम को सूचना मिली थी कि गांव बडाला निवासी विकास उर्फ लकी, जिसके खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बडाला के पास नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार से अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ के बाद दो और गिरफ्तार पुलिस ने उसके साथी अनीश कुमार को भी गिरफ्तार किया। अनीश मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है और फिलहाल चंडीगढ़ में रह रहा था। उसके खिलाफ अमृतसर, फरीदकोट और मोहाली में अवैध हथियार और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गांव बडाला, नवांशहर निवासी प्रदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रदीप के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। यह हथियार हुए बरामद आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन .32 बोर पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, एक .45 बोर पिस्टल और एक .12 बोर पिस्टल बरामद की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोल भी मिले हैं। पुलिस ने फरार आरोपी साजन के खरड़ स्थित फ्लैट की छत से भी एक .45 बोर पिस्टल बरामद की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *