मुख्य बातें

फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का शनिवार को होगा: रोडवेज बस स्टैंड पर भराव के बाद लगवाई गई नहीं ईंट, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का शनिवार को होगा:  रोडवेज बस स्टैंड पर भराव के बाद लगवाई गई नहीं ईंट, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद में रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह शामिल होंगे। अनावरण कार्यक्रम से पहले प्रतिमा स्थल पर जलभराव की समस्या सामने आई थी। प्रतिमा स्थल सड़क से नीचे होने के कारण बारिश का पानी मूर्ति के सामने जमा हो रहा था, जिससे व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ गई थी। समस्या के समाधान के लिए गुरुवार रात से ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। नगर पालिका अधिकारियों से समन्वय के बाद सीमेंटेड टाइलें हटाई गईं। इसके बाद स्थल पर मिट्टी भराव कराया गया और रोलर चलाकर जमीन समतल की गई। अब प्रतिमा स्थल के सामने 85 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जा रहा है। इसके लिए ईंटें बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य जेई भीष्म सिंह और प्रमोद कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, सभी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली जाएंगी, ताकि शनिवार को होने वाले अनावरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *