मुख्य बातें

नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर की दो राउंड फायरिंग: बाल-बाल बचे SHO, 431 किलो डोडा चूरा जब्त; आरोपी फरार – Bundi News

नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर की दो राउंड फायरिंग:  बाल-बाल बचे SHO, 431 किलो डोडा चूरा जब्त; आरोपी फरार – Bundi News

बूंदी के हिंडोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात की दरम्यानी रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई। नेशनल हाईवे-52 पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश यादव बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई के बीच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों में फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से 431 किलोग्राम डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो जब्त कर ली। मामले में चित्तौड़गढ़ की एक तस्कर गैंग का नाम सामने आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश यादव ने अपनी टीम और DST टीम के साथ मिलकर नेशनल हाईवे-52 पर चैनपुरिया रास्ते के पास नाकाबंदी कर दी। रात करीब 2 बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची। पुलिस ने जैसे ही वाहन को रुकने का इशारा किया, उसमें सवार तस्करों ने अचानक पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग दी। फायरिंग में हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश यादव बाल-बाल बचे। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर स्कॉर्पियो गाड़ी को छोड़ कर भाग गए। गाड़ी से 431 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ है। गाड़ी के पास ही 12 बोर की बंदूक मिली है।
SHO पर चली गोली, जवाबी कार्रवाई में मचा हड़कंप अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तस्करों की गोलीबारी में हिंडोली SHO मुकेश यादव बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों तरफ से तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर तस्कर ब्राह्मणों की झोपड़ियां और टोकड़ा के जंगलों की तरफ भाग निकले। स्कॉर्पियो से मिला 431 किलो डोडा चूरा मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 431 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तस्करों का संबंध चित्तौड़गढ़ की किसी सक्रिय गैंग से हो सकता है। पुलिस अब वाहन के नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। जंगल में चल रहा सर्च ऑपरेशन बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके निर्देश पर फरार तस्करों की तलाश के लिए जंगल क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीवाईएसपी अजीत मेघवंशी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से यह कार्रवाई की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इलाके में बढ़ी सतर्कता घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाईवे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *