मुख्य बातें

फरीदाबाद नहर में कूदा युवक, गर्भवती पत्नी को बचाया: घर में खर्च को लेकर हुआ विवाद तो सुसाइड की धमकी देकर परिवार संग निकला था – Ballabgarh News

फरीदाबाद नहर में कूदा युवक, गर्भवती पत्नी को बचाया:  घर में खर्च को लेकर हुआ विवाद तो सुसाइड की धमकी देकर परिवार संग निकला था – Ballabgarh News

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सेक्टर-37 कट के पास आगरा नहर पर बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर में हुए झगड़े के बाद एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक गुस्से में अपनी पत्नी को साथ लेकर नहर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने गुस्से में आकर नहर में छलांग लगा दी, जबकि उसकी गर्भवती पत्नी को मौके पर मौजूद लोगों ने कूदने से पहले ही पकड़कर बचा लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोर देर शाम तक युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस का कहना है कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक वास्तव में नहर में कूदा है या कहीं और चला गया है। एसडीआरएफ और गोताखोरों को भी बुलाया गया है और युवक की तलाश जारी है।
बीते कुछ समय से बेरोजगार थी युवक, जिससे घर में था तनाव जानकारी के अनुसार युवक सुधांशु अपने परिवार के साथ पल्ला थाना क्षेत्र की चेतन मार्केट के पास श्याम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक सुधांशु पहले एक कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन किसी कारण से उसने काम छोड़ दिया था और पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना रहता था। परिवार ने बताया कि सुधांशु की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और अभी उनका कोई बच्चा नहीं है। उसकी पत्नी इस समय करीब चार महीने की गर्भवती है।
मां से घर का खर्च उठाने को लेकर हुई थी बहस युवक के पिता पप्पू श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घर में कामकाज को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान सुधांशु की मां ने उसे काम करने और घर का खर्च उठाने को लेकर डांट दिया। मां की डांट से नाराज होकर सुधांशु का गुस्सा भड़क गया और वह अपनी पत्नी को साथ लेकर घर से निकल गया। घर से जान देने की बात कहकर पत्नी के साथ निकला था परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय सुधांशु कह रहा था कि आज दोनों नहर में कूदकर जान दे देंगे। परिवार के लोगों ने उसे काफी समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और सीधे सेक्टर-37 कट के पास आगरा नहर की तरफ पहुंच गया। जब तक परिजन वहां पहुंचे, तब तक आसपास मौजूद लोगों ने उसकी पत्नी को पकड़ रखा था। लोगों ने बताया कि सुधांशु अचानक नहर में कूद गया, जबकि उसकी पत्नी को समय रहते रोक लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। तीन चार टीमें कर रहीं तलाश लेकिन सुराग नहीं पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब 3:30 बजे मिली थी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और तीन से चार टीमों ने नहर में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम सेक्टर-12 तक नहर के किनारे-किनारे खोजबीन कर चुकी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *