मुख्य बातें

मोगा की कोट ईसे खां नगर पंचायत में 9 नामांकन: नगर निगम के लिए अब तक कोई पर्चा नहीं, 26 मई को मतदान, 29 मई को परिणाम – Moga News

मोगा की कोट ईसे खां नगर पंचायत में 9 नामांकन:  नगर निगम के लिए अब तक कोई पर्चा नहीं, 26 मई को मतदान, 29 मई को परिणाम – Moga News

मोगा नगर निगम और नगर पंचायत कोट ईसे खां के आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन भरने के दूसरे दिन तक कोट ईसे खां नगर पंचायत के लिए 9 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं, जबकि मोगा नगर निगम के लिए अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 9 नामांकन प्राप्त हुए हैं, और ये सभी कोट ईसे खां नगर पंचायत से संबंधित हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026, शनिवार है। इसके बाद 18 मई 2026, सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 19 मई 2026, मंगलवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 26 को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोटिंग चुनाव के लिए मतदान 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। डाले गए वोटों की गिनती 29 मई 2026, शुक्रवार को की जाएगी। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *