बरेली में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक और बादलों के साथ हुई, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन घड़ी की सुई 9 पर पहुंचते ही आसमान साफ हो गया। तेज धूप के साथ निकली तपिश ने गर्मी का अहसास करा दिया। जेठ के महीने का असर अब साफ दिखने लगा है, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। तूफ़ान और बूंदाबांदी के बाद अब जेठ की गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर
मई के शुरुआती पखवाड़े में बादलों और हल्की बारिश ने तापमान को काफी हद तक नियंत्रित रखा था। मंगलवार और बुधवार को आए भीषण तूफान के बाद गुरुवार को धूप ने अपना असर दिखाना शुरू किया, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो गए। शुक्रवार को भी सुबह ठंडी हवाएं चलने के बावजूद सूरज के तेवर सख्त नजर आए। पिछले कुछ दिनों से दर्ज की जा रही तापमान की गिरावट अब थमती दिख रही है और पारे में उछाल से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Source link
