लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर NTA ( National Testing Agency) का पुतला फूंका गया । राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल ने 3 नंबर गेट पर पुतला जलाते हुए नारेबाजी किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने की कोशिश किया मगर छात्रों ने पुतला जला दिया। छात्रों ने NTA को ब्लैक लिस्ट करके मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। NTA को बैंड करने की मांग प्रदर्शन में शामिल नरेंद्र ने कहा कि पेपर लीक की वजह से छात्रों का भविष्य खतरे में है। इसके लिए सीधे तौर पर NTA जिम्मेदार है। जब पिछली बार पेपर लीक हुआ था तो उस समय NTA को क्यों नहीं बैंड किया गया था । दोबारा इस एजेंसी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई । हमारी मांग है कि तत्काल NTA को बंद किया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए, यह शिक्षा विभाग उनसे संभाल नहीं रहा है ‘छात्र मानसिक तनाव में है’ प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्र मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। हम भी एक छात्र हैं और छात्रों का दर्द समझते हैं। पेपर लीक और पेपर रद्द होने से आहत होकर लखीमपुर के एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली यह बेहद दुखद मामला है । अब तक 89 बार पेपर लीक हो चुका है। छात्रों के अंदर सहनशक्ति खत्म होती जा रही है आत्मविश्वास टूट रहा है। उन्हें लग रहा है कि भविष्य अंधकार में जा रहा है। बच्चे अभिभावक दोनों परेशान ग्रामीण क्षेत्र से आने वाला किसान परिवार से बच्चा बहुत ही मेहनत और मशक्कत से तैयारी करता है। एक किसान पिता अपनी फसल बेचकर बच्चों को तैयारी करवाता है। जब पेपर लीक होता है तो बच्चे की साल भर की मेहनत बर्बाद होती है इसके साथ ही जो पढ़ाई में खर्च होता है वह सब भी व्यर्थ चला जाता है। पेपर लीक होने से बच्चों के साथ अभिभावक भी चिंतित हो जाते हैं।
Source link
