सांसद मनीष तिवारी की तरफ से जारी की गई फोटो
चंडीगढ़ के सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को भेजी गई शिकायत और तस्वीरों में दावा किया गया है कि SPCA में जानवरों के लिए बुनिया
.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जहां एक तरफ इंसानों के लिए नए AC लगाए जा रहे हैं, वहीं जानवर भीषण गर्मी में बिना कूलर और पर्याप्त वेंटिलेशन के रहने को मजबूर हैं। सांसद मनीष तिवारी से मामले में हस्तक्षेप कर प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
8 में से 6 कमरों में नहीं कूलर और AC
पशु अधिकार कार्यकर्ता निक्की लट्टा गिल द्वारा भेजी गई शिकायत के अनुसार पहली मंजिल पर जानवरों के लिए बने 8 कमरों में से 6 कमरों में न तो कूलर हैं और AC भी नहीं है। बताया गया कि जो कूलर फिलहाल काम कर रहे हैं, वे भी दान में मिले हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि SPCA को मिलने वाला बजट आखिर कहां खर्च हो रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि पहली मंजिल पर बने कैट रूम में न तो जालीदार खिड़कियां हैं और न ही एग्जॉस्ट फैन। कमरे में सिर्फ एक सीलिंग फैन लगा है, जिससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती।इसके चलते कमरे में घुटन और तेज बदबू बनी रहती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वहां कुछ मिनट खड़ा रहना मुश्किल है, जबकि जानवर 24 घंटे उसी माहौल में रहने को मजबूर हैं।
कई कूलर खराब, हीट स्ट्रोक का खतरा
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई कूलर खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत तक नहीं करवाई गई। हवा की कमी के कारण जानवरों में हीट स्ट्रोक और मक्खियों से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
एक पुराने कूलर के साइड पैनल चोरी होने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया कि सरकारी परिसर में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी कैसे हो गई।
