मुख्य बातें

लखनऊ में सपा का पेपर लीक-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई पुलिस, नारा लगाया ‘सरकार वीक पेपर लीक, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप – Lucknow News

लखनऊ में सपा का पेपर लीक-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:  प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई पुलिस, नारा लगाया ‘सरकार वीक पेपर लीक, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप – Lucknow News

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी छात्र सभा यूथ ब्रिगेड समेत विभिन्न संगठनों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर हजरतगंज चौराहे पर जमा होकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। Neet परीक्षा रद्द और पेपर लीक , महंगे पेट्रोल डीजल, गैस के दाम , दूध के दाम की बढ़ोतरी और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था ‘महंगाई की यह कैसी मार , मजे में नेता जनता बेलाचार’। ‘पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम सरकार नाकाम’। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारा लगाया ‘सरकार वीक पिक पेपर लीक’। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कपड़ा फाड़ने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। लगभग आधे घंटे तक पुलिस संघर्ष करती रही जिसके बाद दो बसों में भरकर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और एक गार्डन भेजा । इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बस की छत पर चढ़कर नारा लगाने लगे जिन्हें उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *