मुख्य बातें

पठानकोट में सूनी कोठी में चोरी की कोशिश नाकाम: मोहल्ले वालों ने मचाया शोर, बाइक और सामान छोड़ भागे चोर – Pathankot News

पठानकोट में सूनी कोठी में चोरी की कोशिश नाकाम:  मोहल्ले वालों ने मचाया शोर, बाइक और सामान छोड़ भागे चोर – Pathankot News

पठानकोट शहर के पॉश इलाके मिशन रोड पर बीती रात चोरों ने एक सूनी कोठी को निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि, मोहल्ला वासियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें खाली हाथ जान बचाकर भागना पड़ा। यह कोठी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आर. सी. शर्मा की है, जो पिछले कुछ समय से बंद पड़ी हुई थी। चोरों की यह सारी करतूत घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार कोठी को बंद देखकर चोरों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और घर में सेंध लगा दी। चोरों ने अंदर रखे कीमती सामान को समेटा और उसे एक चादर में बांधकर गठड़ी बना ली। इसके बाद उन्होंने सामान को साथ लगती पूर्व मंत्री रमण भल्ला की कोठी की चारदीवारी के पास छिपाकर रख दिया।

मोहल्ले वालों ने मचाया शोर, हड़बड़ाहट में बाइक छोड़ भागे चोर
चोर चुराए गए सामान को मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाने की फिराक में थे। इसी बीच, गली के कुछ लोगों को उनकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक लग गई। मोहल्ला वासियों ने बिना समय गंवाए तुरंत शोर मचा दिया और पुलिस को सूचित किया। लोगों का शोर सुन कर चोरों के हौसले पस्त हो गए। पकड़े जाने के डर से वे सामान से भरी चादर की गठड़ी को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। हड़बड़ाहट और घबराहट का आलम यह था कि चोर अपनी मोटरसाइकिल भी मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने बरामद किया सामान, जांच शुरू सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों द्वारा छोड़े गए सामान और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, चोर बांध कर रखे पीतल के बर्तन, इंडक्शन चूल्हा और कीमती सैनिटरी का सामान वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही कोठी में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया गया है। ताकि, आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *