किन्नौर के डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा जानकारी देते हुए।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्श
.
अंतिम नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 1040 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें वार्ड सदस्य पद के लिए 566, उपप्रधान पद के लिए 186, प्रधान पद के लिए 165, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 93 तथा जिला परिषद वार्ड सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवार शामिल हैं।
जिले में कुल 22 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें पूह विकास खंड की 12, कल्पा की 5 तथा निचार विकास खंड की 1 पंचायत शामिल है। इसके अतिरिक्त, 6 बीडीसी सदस्य, 23 उपप्रधान और 233 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
1,316 नए मतदाताओं का पंजीकरण
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1,316 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है, जिनमें 696 पुरुष और 620 महिला मतदाता हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 59,156 है, जिनमें 29,583 पुरुष और 29,573 महिला मतदाता शामिल हैं।
चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिले में कुल 420 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें कल्पा विकास खंड में 140, निचार में 141 तथा पूह में 139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
11 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित
प्रशासन ने 17 मतदान केंद्रों को संवेदनशील तथा 11 को अति संवेदनशील घोषित किया है। कल्पा विकास खंड में 7 संवेदनशील और 3 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। निचार विकास खंड में 10 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
रिब्बा खास वार्ड नंबर-3, 4 और 5 को अति संवेदनशील
पूह विकास खंड के पंचायत घर रिब्बा खास वार्ड नंबर-3, 4 और 5 को अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। चुनाव ड्यूटी के लिए पोलिंग पार्टियां भी तैनात कर दी गई हैं। कल्पा विकास खंड में 260, निचार में 274 तथा पूह में 276 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं।
