बाइक सवार युवक को चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। मामला बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना इलाके में शुक्रवार रात 9 बजे का है। इस दौरान बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। जब युवक चिल्लाने लगा तो बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद युवक को इलाज के हॉस्पिटल ले गए, जहां से देर रात उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते से गुजर रहा था युवक, अचानक हुआ हमला अस्पताल में मौजूद घायल रोहित के पिता दिनेश ने बताया कि उनका बेटा रोत बाइक लेकर पास के गांव में जा रहा था। जब वह डोकर गांव के पुल के पास पहुंचा तो वहां कुछ युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए खड़े थे। रोहित जैसे ही उनके पास से गुजरा तो बदमाशों ने चाकू से सीधे रोहित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही तेजी से खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगा। पकड़े जाने के डर से बदमाश तुरंत मौके से भाग निकले। रोहित ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे आनंदपुरी के स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर किया रेफर आनंदपुरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार आधी रात को करीब 12 बजे उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, लेकिन घाव गहरा होने और ज्यादा खून निकलने की वजह से उसे उदयपुर के लिए रेफर किया गया। पिता बोले- कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी पीड़ित के पिता दिनेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। ना ही बदमाशों ने लूटपाट या मोबाइल छीनने की नीयत से ऐसा किया। यह पूरी घटना हुड़दंगबाजी के चक्कर में हुई है। आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि घटनास्थल डूंगरपुर क्षेत्र में आता है। रात में कुछ युवकों के विवाद की सूचना आई थी, घटना की रिपोर्ट नहीं आई हैं।
Source link
