मुख्य बातें

विधायक ने PRO के समाचार को बताया भ्रामक जानकारी: सीएम से शिकायत; प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में बताया था डैम घाटाखेड़ी में बनेगा – Guna News

विधायक ने PRO के समाचार को बताया भ्रामक जानकारी:  सीएम से शिकायत; प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में बताया था डैम घाटाखेड़ी में बनेगा – Guna News


प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। चांचौड़ा विधायक भी इस बैठक में मौजूद थीं।

चांचौड़ा विधायक ने गुना PRO द्वारा जारी किए गए एक समाचार की मुख्यमंत्री से शिकायत की है। PRO द्वारा जारी समाचार में कहा गया था कि चांचौड़ा विधानसभा में बनने वाला डैम घाटाखेड़ी में बनेगा। विधायक ने इसे भ्रामक जानकारी बताते हुए इसकी शिकायत की है।

.

बता दें कि शुक्रवार शाम जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बीनागंज में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बैठक में चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, कलेक्टर किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क कार्यालय से दी जानकारी

बैठक के बाद जनसंपर्क कार्यालय से इसका समाचार जारी किया गया। इस बैठक की शुरुआत में जल संसाधन विभाग के विकास राजोरिया ने परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया संशोधित पार्वती–कालीसिंध–चंबल लिंक परियोजना क्षेत्र के जल संसाधनों के विकास और प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना से 6 लाख 13 हजार 520 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। लगभग 40 लाख की आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।

जिला प्रशासन के ऑफिशियल पेज से जानकारी डाली गई।

प्रस्तुतीकरण के दौरान बड़ागांव, दीतलबाड़ा, घटाखेड़ी सहित अन्य स्थानों के वैकल्पिक प्रस्तावों की तुलनात्मक जानकारी दी। तकनीकी मापदंडों और विस्तृत सर्वेक्षण के आधार पर घटाखेड़ी गांव को डैम निर्माण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान माना।

इस समाचार को जिला जनसंपर्क कार्यालय के ऑफिशियल पेज PRO Guna पर अपलोड किया गया। वहीं जिला प्रशासन के ऑफिशियल पेज Collector Office Guna द्वारा इसे शेयर किया गया।

चांचौड़ा विधायक ने सीएम से की शिकायत

चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत की है। सीएम को लिखे गए शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा-

“विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा में प्रस्तावित प्रक्रियाधीन कुम्भराज वृहद सिंचाई (PKC पार्वती-कालीसिंध-चम्बल) परियोजना के संदर्भ में दिनांक 03/10/2025 को बीनागंज में संवाद/समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी, जिसमे PRO गुना के फेसबुक पेज पर इस परियोजना से संबंधित जो जानकारी साझा की गई है जिसमे बिना किसी ऑथेंटिक डाक्यूमेंट्स के डेम के लिए ग्राम घाटाखेड़ी को उपयुक्त स्थान बताया गया है। जबकि अभी परियोजना के लिए कोई भी स्थान अंतिम रूप से चयनित किए जाने की कार्यवाही नहीं हई है । जिससे क्षेत्र में भ्रम एवं अशांति का वातावरण बन गया है। यह डाली गयी जानकारी त्रिपक्षीय MOA के उलंघन की श्रेणी में आता है। अतः अनुरोध है कि क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को इस प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाकर बिगाड़ा न जाए। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर जवाबदेही तय की जाए।”

चांचौड़ा विधायक ने सीएम से इसकी शिकायत की है।

चांचौड़ा विधायक ने सीएम से इसकी शिकायत की है।

यह खबर भी पढ़ें…

घाटाखेड़ी में ही बनेगा पांच किलोमीटर लंबा डैम:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी जानकारी; प्रभावितों के बारे में भी बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *