मुख्य बातें

पलवल में KMP पर हथियार के बल पर कैंटर लूटा: ड्राइवर को बंधक बनाकर फेंका, लाखों का माल लेकर फरार – Palwal News

पलवल में KMP पर हथियार के बल पर कैंटर लूटा:  ड्राइवर को बंधक बनाकर फेंका, लाखों का माल लेकर फरार – Palwal News

पलवल जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हथियार के बल पर एक माल से भरे कैंटर को लूट लिया गया। लुटेरों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर खेतों में फेंक दिया और लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए। हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी के अनुसार जिला बारां (राजस्थान) के कन्हैया नामक कैंटर ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह आइसर कैंटर में कांच का स्क्रैप भरकर राजस्थान से हिमाचल जा रहा था। जब उसका कैंटर मुंबई एक्सप्रेस से उतरकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पलवल से पहले टोल प्लाजा पर पहुंचा, तो उसने दो युवकों से रास्ता पूछा। युवकों ने उसी दिशा में जाने की बात कहकर लिफ्ट मांगी।

खाना खाने के लिए ढाबे पर रोका कैंटर

कन्हैया ने दोनों युवकों को कैंटर में बैठा लिया। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आसौदा गांव से आगे ममता ढाबे पर पहुंचने पर ड्राइवर ने खाना खाने के लिए कैंटर रोका। युवक भी कैंटर से उतर गए। खाना खाने के बाद जब चालक आगे बढ़ा, तो दोनों युवक फिर आ गए और रात में सवारी न मिलने का हवाला देकर आगे छोड़ने का अनुरोध किया। ड्राइवर ने उन्हें दोबारा कैंटर में बैठा लिया।

कनपटी पर लगाया देसी कट्टा

केएमपी पर पीपली टोल के पास पहुंचने पर एक युवक ने देसी कट्टा निकालकर कन्हैया की कनपटी पर लगा दिया। उसके हाथ कमीज से बांधकर ड्राइवर की सीट के साइड में डाल दिया गया। इसके बाद आरोपी कैंटर लेकर आगे बढ़ गए। जब आरोपियों ने कैंटर को यू-टर्न मोड़ा, तो कन्हैया चिल्लाया। इस पर आरोपी उसे कैंटर से नीचे फेंककर माल से भरे कैंटर को लेकर फरार हो गए।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ईस्ट सोनीपत से एक जीरो एफआईआर एसपी कार्यालय पलवल को प्राप्त हुई थी। कन्हैया की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *