मुख्य बातें

बिहार शरीफ में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन: 10 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे; फिजियोथेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट भी रहेंगे – Nalanda News

बिहार शरीफ में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन:  10 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे; फिजियोथेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट भी रहेंगे – Nalanda News


नालंदा में आज(रविवार) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहार शरीफ स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में सुबह 7:30 से 9 बजे तक 10 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह पहल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जरूरतमंद लोगों

.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान करेंगे। इसके अलावा हड्डी एवं नस के लिए डॉ. अभिषेक कुमार सिंह , तीन फिजिशियन डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, आंखों के लिए डॉ. अरविंद सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार दांतों और मुंह की बीमारियों का निदान करेंगे।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम, जबकि होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार वैकल्पिक उपचार पद्धति से इलाज करेंगे। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कान और सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां मधुमेह की जांच भी की जाएगी।

10 विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मौजूद

जनसेवा की मिसाल बना यह अभियान

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इन शिविरों ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के शिविरों से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलता है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। स्वस्थ जीवन की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह साप्ताहिक पहल सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के इस प्रयास से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल रही है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच की संस्कृति भी विकसित हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *