मुख्य बातें

हिमाचल में 9 अधिकारियों का निलंबन रद्द: इलेक्शन कमीशन ने गलती मानने-माफी मांगने पर नरम रुख अपनाया; 2 BDO को चेतावनी देकर छोड़ा – Shimla News

हिमाचल में 9 अधिकारियों का निलंबन रद्द:  इलेक्शन कमीशन ने गलती मानने-माफी मांगने पर नरम रुख अपनाया; 2 BDO को चेतावनी देकर छोड़ा – Shimla News


हिमाचल प्रदेश में वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार करने में लापरवाही बरतने वाले 9 अधिकारियों के निलंबन को स्टेट इलेक्शन कमीशन ने रद्द (सस्पेंशन रिवोक) कर दिया है। कमीशन ने इनके खिलाफ इन्क्वायरी पूरी होने के बाद यह फैसला लिया।

.

HAS अधिकारी एवं BDO भरमौर अभिषेक मित्तल और BDO निहरी मंडी मनमोहन शर्मा के शो कॉज नोटिस भी कमीशन ने विड्रा कर दिए हैं। इन्हें भविष्य में ऐसा कोताही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई।

बता दें कि बीते 24 अक्टूबर को इलेक्शन कमीशन ने एक पंचायत इंस्पेक्टर, एक पंचायत सब इंस्पेक्टर और 7 पंचायत सचिव को सस्पेंड किया। सस्पेंशन के बाद इनका मुख्यालय संबंधित जिला पंचायत अधिकारी (DPO) ऑफिस में फिक्स किया गया था। मगर निलंबन रद्द होने के बाद ये अधिकारी पहले वाली जगह ज्वाइनिंग देंगे।

कमीशन ने इस वजह से बरती नरमी

इन अधिकारियों द्वारा गलती मानने और माफी मांगने के बाद कमीशन ने इनके खिलाफ नरम रवैया अपनाया है। इसी तरह, वोटर लिस्ट के प्रारूप बनाने का काम भी पूरा कर दिया गया है। इस वजह से इनकी सस्पेंशन को रिवोक किया गया।

वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार करने में बरती लापरवाही

इन पर आरोप था कि इन्होंने स्टेट इलेक्शन कमीशन के उन आदेशों की अनुपालना नहीं की, जिसमें कमीशन ने 20 से 26 सितंबर के बीच आयोजित ग्राम सभाओं की मीटिंग में मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल को रखने के निर्देश दिए थे, ताकि संबंधित पंचायत के लोग ग्रामसभा यह देख सके कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। या दूसरे वार्ड में तो शिफ्ट नहीं किया गया।

गड़बड़ी सामने आने के बाद किए थे सस्पेंड

BDO ने भी इलेक्शन कमीशन के आदेशों का बावजूद वोटर लिस्ट का प्रीव्यू (प्रारूप) तैयार नहीं किया। इससे बिना प्रारूप से ही ग्रामसभाएं की की गई। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने गड़बड़ी सामने आने के बाद 9 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पंचायत सचिव को निलंबित किया है। इनके काम की सही से निगरानी नहीं करने की वजह से 2 BDO पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

ग्राम सभा में ड्राफ्ट रोल रखने के दिए थे निर्देश

स्टेट इलेक्शन कमीशन, केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) की वोटर लिस्ट का ड्रॉफ्ट रोल लेता है। इसके आधार पर पंचायत व नगर निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार की जाती है। यह सारी एक्सरसाइज पहले ग्रामसभा में पूरी की जाती है। इसके बाद, ड्रॉफ्ट रोल पब्लिश करके मतदाता सूची में एडिशन-डिलीशन का काम होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *