मुख्य बातें

धान के दाम 800 रुपए गिरने पर भड़के किसान: मुरैना मंडी में हंगामा, बोली रुकवाई; विरोध के बाद बढ़ाए रेट, पुलिस बुलानी पड़ी – Morena News

धान के दाम 800 रुपए गिरने पर भड़के किसान:  मुरैना मंडी में हंगामा, बोली रुकवाई; विरोध के बाद बढ़ाए रेट, पुलिस बुलानी पड़ी – Morena News


मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते किसान

मुरैना कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसानों ने धान की खरीद बोली पर रोक लगा दी और जमकर हंगामा किया। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। विवाद धान के दामों में एक ही रात में भारी गिरावट को लेकर हुआ। हालात बिगड़ते देख मंडी प्रशासन ने

.

किसानों का आरोप है कि कल जिस रेट (3100 रुपए से अधिक) में फसल बेची गई थी, उसी क्वालिटी की धान का दाम आज 2200 से 2600 रुपए लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि 100-200 रुपए का अंतर समझ आता है, लेकिन एक रात में 800 से 1000 रुपए तक कम दाम लगाना अन्याय है।

विरोध किया तो बढ़ा दिए दाम, भ्रष्टाचार का आरोप किसानों ने जब कम दाम का विरोध किया और बोली रुकवाई, तो व्यापारी और मंडी प्रशासन ने उसी फसल के दाम बढ़ाकर वापस 3100 रुपए कर दिए। किसानों का आरोप है कि पहले कम दाम और फिर विरोध के बाद दाम बढ़ाना साफ तौर पर भ्रष्टाचार और व्यापारियों के साथ सांठगांठ की ओर इशारा करता है।

बोली का इंतजार करती फसलें

किसान बोले- हमें ठगा जा रहा है संदीप गुर्जर (जनकपुर): “कल मैंने अपनी फसल 3150 रुपए में बेची थी। आज उसी खेत की 11/21 धान लेकर आया तो दाम 2400-2500 रुपए बताए गए। विरोध किया तो 3100 रुपए में खरीदने लगे। इससे साफ है कि किसानों को ठगा जा रहा है।”

  • सतीश गुर्जर (गोपाल पुरा): “कल फसल का दाम 3100 रुपए था, आज उसी का 2400 से 2600 रुपए लगा रहे थे।”
  • अनिल तोमर (परीक्षा): “किसानों का विरोध करने का इरादा नहीं है, लेकिन जब उचित दाम नहीं मिलेगा और भ्रष्टाचार होगा तो किसान जाम भी करेगा और विरोध भी।”

सचिव बोले- किसानों को गलतफहमी हुई मंडी सचिव पंजाब सिंह ने कहा कि किसानों को गलतफहमी हुई है। धान की अलग-अलग किस्म के अलग-अलग रेट हैं। किसानों के विरोध के चलते पुलिस सुरक्षा बुलवाई गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

कल की पर्ची

कल की पर्ची

पर्ची न 2

पर्ची न 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *