मुख्य बातें

सिरसा में मां की बेटे ने की गला दबाकर हत्या: रात 2 बजे घटना को दिया अंजाम, पुलिस-सीन ऑफ क्राइम की टीम – Sirsa News

सिरसा में मां की बेटे ने की गला दबाकर हत्या:  रात 2 बजे घटना को दिया अंजाम, पुलिस-सीन ऑफ क्राइम की टीम – Sirsa News


सिरसा सदर थाना पुलिस में खड़ी गाड़ी, जिसमें महिला का रखा शव

सिरसा में मां की बेटे ने गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची है। अभी पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर जा रही है। इसके बाद पूरी घटना का पता लग पाएगा। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय अंगूरी देवी के रूप में हुई

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव सिकंदरपुर की है और वीरवार रात करीब 2 बजे की है। अभी पुलिस जांच में जुटी है। मृतका का बेटा ही उसके शव को सुबह गाड़ी में डालकर थाने पहुंच गया। पुलिस को इस बारे में बताया तो दंग रह गई। इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सूत्रों की मानें तो महिला के चरित्र पर शक था और उसके पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। वीरवार रात्रि को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पड़ोसी लेखराज महिला के घर आया और उसका पता महिला के बेटे को चल गया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया। ऐसे में उनके बीच हाथापाई व झगड़ा भी हुआ। बेटे राजकुमार ने अपनी मां का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई।

सदर थाने में खड़ी गाड़ी, जिसमें महिला का शव रखा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *