मुख्य बातें

सोनीपत में सास की हत्या का खुलासा, बहू गिरफ्तार: घर में मिला था शव, नाक-मुंह से बहता मिला खून, तीन दिन का रिमांड – Gohana News

सोनीपत में सास की हत्या का खुलासा, बहू गिरफ्तार:  घर में मिला था शव, नाक-मुंह से बहता मिला खून, तीन दिन का रिमांड – Gohana News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित महिला।

सोनीपत जिला पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए वृद्ध महिला की हत्या के मामले में उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपित महिला का नाम अनीता गांव पीपली खेड़ा, जिला सोनीपत है। पकड़ी गई आरोपित महिला से पुलिस की टीम द्व

.

घर में मिला था महिला का शव

जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को कंट्रोल रूम सोनीपत से थाना बड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि किताबों देवी मृत अवस्था में अपने घर पर पड़ी हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मकान में मृतका किताबों देवी का शव फर्श पर मिला। उसके नाक और मुंह से खून बहा हुआ था।

बेटियों ने भाभी पर जताया शक

मृतका के बेटे प्रवीण ने पुलिस को शिकायत दी कि वह इंडस्ट्रियल एरिया बड़ी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 21 अगस्त को वह और उसकी पत्नी अनीता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी माता किताबों देवी को चोट लगी है और वह मृत अवस्था में घर में पड़ी हैं। मृतका की बेटियों ने अपनी भाभी अनीता पर शक जताया।

तीन दिन का पुलिस रिमांड

आरोप लगाया कि उसने उनकी माता के साथ मारपीट कर उनकी हत्या की है। इस पर थाना HSIIDC बड़ी में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपित महिला अनीता को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला है। मामले की विवेचना जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *