मुख्य बातें

कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख हड़पे: अमेरिका भेजने का झांसा दिया, ईरान में बंधक बनाकर पैसे मांगे – Kaithal News

कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख हड़पे:  अमेरिका भेजने का झांसा दिया, ईरान में बंधक बनाकर पैसे मांगे – Kaithal News


.

कैथल में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर से 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। आरोपी की पहचान गांव तितरम निवासी जसवंत सोनू के रूप में हुई है। वह मामले में अभी तक फरार था।

47 लाख 50 हजार रुपए में बात तय हुई

गांव पाई निवासी सुमित की शिकायत अनुसार सितंबर 2023 में उसकी जान-पहचान गांव किठाना निवासी अशोक ढांडा से उसके अंबाला रोड कैथल स्थित कार्यालय में हुई थी। उस समय मौके पर अशोक ढांडा, उसकी पत्नी मोनिका ढांडा व गांव सेरधा निवासी परमजीत सिंह भी थे। उसने आरोपियों ने अमेरिका जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि वे उसे 55 लाख रुपए में अमेरिका भेज देंगे। बाद में उनकी 47 लाख 50 हजार रुपए में बात तय हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दस्तावेज व पासपोर्ट ले लिया

आरोपियों ने उसके दस्तावेज व पासपोर्ट ले लिया। बाद में आरोपियों ने संदीप ढांडा, मनोज ढांडा व जसवंत के साथ मिलकर उससे अलग-अलग समय में 29 लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने उसे दिल्ली से श्रीलंका, श्रीलंका से फिर दिल्ली, दिल्ली से थाईलैंड, थाईलैंड से दुबई व दुबई से कीनिया भेज दिया। फिर कहा कि अब उसका मेक्सिको का वीजा लगेगा। फिर आरोपियों ने उसे तंजानिया भेज दिया और वहां से ईरान भेज दिया। इस दौरान आरोपी अशोक उसे मिलने के लिए ईरान भी आया और बाद में वापस चला गया।

एजेंटों ने बंधक बनाया

7 अप्रैल 2024 को उसे ईरान में अशोक ढांडा के एजेंटों ने बंधक बना लिया व 20 लाख मांगने लगे। उसे रॉड से पीटा, हाथ-पैर बांध दिए और खाने को कुछ नहीं दिया। उसके पास व अन्य युवकों के पास जो राशि थी वह भी छीन ली। 2-3 दिन बाद वह बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर ईरान में भारतीय एंबेसी में गया और भारत वापस आया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *