मुख्य बातें

महिला CSC संचालिका से 2.52 लाख रुपए की लूट: हजारीबाग में हथियारबंद दो बदमाशों ने की लूट, बाहर से शटर बंद कर भागे आरोपी – Hazaribagh News

महिला CSC संचालिका से 2.52 लाख रुपए की लूट:  हजारीबाग में हथियारबंद दो बदमाशों ने की लूट, बाहर से शटर बंद कर भागे आरोपी – Hazaribagh News


महिला सीएचसी संचालिका ने कहा कि बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 2 लाख 52 हजार रुपए लूट लिए।

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी डामोडीह गांव में मंगलवार सुबह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लूट हुई। सीएसपी संचालिका खेलांति कुमारी पूजा कर रही थीं।

.

इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर सेंटर में घुसे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर 2 लाख 52 हजार रुपए लूट लिए। अपराधी सेंटर का शटर बाहर से बंद कर फरार हो गए।

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लूट हुई।

सिर पर सटाया पिस्टल

खेलांति ने बताया कि दो लोग सेंटर पर आए और 10 हजार रुपए निकालने की बात कही। जैसे ही मैंने इन्वर्टर ऑन किया, उनमें से एक ने मेरे सिर पर पिस्टल सटा दिया और मेरा मुंह बंद कर दिया। इसके बाद बैग में रखे रुपए उठाकर भाग गए। जाते वक्त उन्होंने मुझे जमीन पर गिरा दिया और शटर बाहर से बंद कर दिया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

अपराधियों की तलाश जारी: थाना प्रभारी

घटना इतनी तेजी से हुई कि खेलांति और आसपास के लोग अपराधियों को पहचान नहीं पाए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के अनुसार, आसपास के गांवों में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *