मुख्य बातें

मेरठ के सरधना में मारपीट का लाइव VIDEO: दो पक्षों के बीच जमकर बवाल, पुलिस के हाथ से लाठी छीनकर दौड़ाकर पीटा – Meerut News

मेरठ के सरधना में मारपीट का लाइव VIDEO:  दो पक्षों के बीच जमकर बवाल, पुलिस के हाथ से लाठी छीनकर दौड़ाकर पीटा – Meerut News


मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार रात लगभग 9 बजे दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। ठाकुर बिरादरी और मुस्लिमों के बीच हुए इस झगड़े का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चल रही हैं। जिसमें एक युवक पुलिस के हा

.

मछली पकड़ने की बात पर हुआ झगड़ा

दो पक्षों में हुआ विवाद

सलावा गांव में मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक नाला है। यहां पर मुसल्मिों के घर हैं। इसी जगह का ये विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार रात ठाकुर समाज के कुछ लोग बैठे थे। दूसरे संप्रदाय के लोग जब यहां से गुजरे तो अन्य संप्रदाय के लोगों को वहां देखकर पूछा कि क्यों बैठे हो। इस पर ठाकुरों ने कहा कि मछली पकड़ रहे हैं। बस इसी पर बात पर दूसरा पक्ष भी गरमा गया।

महिलाओं ने बीचबचाव करने आईं

मौके पर पुलिस की गाड़ी के पीछे मारने दौड़े

मौके पर पुलिस की गाड़ी के पीछे मारने दौड़े

उन्होंने कहा कि नाले में क्या मछली पकड़ रहे हो? इतना कहते ही दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। गालीगलौज और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने लाठी से एक दूसरे को पीटा। जिसमें 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। झगड़ा बढ़ने लगा। महिलाएं बीचबचाव करने आईं लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। तभी झगड़ा देखकर आसपास के लोग जुटने लगे और दोनों पक्षों की भीड़ बढ़ने लगी।

पुलिस के हाथ से डंडा छीनकर दौड़ा तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का छिपकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामला शांत कराया। जब पुलिस मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में जाने लगी तभी एक युवक भीड़ से आया उसने पुलिस के हाथ से डंडा छीना और गाड़ी के पीछे भागने लगा।

पुलिस की गाड़ी पर हमला करने भागे भीड़ पूरी तरह उस सफेद रंग की गाड़ी पर लाठी लेकर टूट पड़ी। पुलिस के सामने ही माहौल दोबारा खराब होने से बचा। आनन फानन में पुलिसवाले उस गाड़ी को वहां से लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में मुसलमान पक्ष के कुछ लोग थे।

4 थानों की फोर्स मौके पर तैनात, छावनी बना गांव इसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने सरधना सीएचसी में पहुंचाया। वहीं देर रात पूरे गांव को छावनी बना दिया गया। गांव में फलावदा, सरधना, सरुरपुर, रोहटा 4 थानों की फोर्स पहुंची। भारी पुलिसबल तैनात किया गया। वहीं देर रात पीएससी की बड़ी बस भी भरकर आई है।

ये हुए हैं घायल 1.कपिल पुत्र सतेन्द्र 2.प्रिंस उर्फ छोटू पुत्र धनपाल 3.शिवम पुत्र वीरेंद्र 4.अमरपाल सिंह पुत्र चमन सिंह 5.रवि पुत्र सुरेश सिंह 6.विनीत पुत्र हेमंत चौहान 7अनिल 8 राहुल

9 सत्तार पुत्र स्व मामूदिन 10 अबरार 11 आरिफ घायल हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *