मुख्य बातें

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी: स्वामी आत्मानंद के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, अलर्ट मोड में प्रशासन – Rohtak News

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी:  स्वामी आत्मानंद के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, अलर्ट मोड में प्रशासन – Rohtak News


रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एक रुपया चौक के पास आयोजित जयंती समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सीए

.

स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री अरविंद शर्मा, विधायक बाबा बालकनाथ, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व मेयर रामअवतार वाल्मीकि शिरकत करेंगे। वहीं, सूचना आयुक्त अमरजीत सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीसी सचिन गुप्ता।

17 दिन में तीसरी बार सीएम का दौरा

सीएम नायब सैनी पिछले 17 दिन में तीसरी बार रोहतक आ रहे है। इससे पहले 14 सितंबर को सैनी संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे। फिर 17 सितंबर को मैराथन व अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। अब तीसरी बाद स्वामी आत्मानंद की जयंती समारोह में पहुंच रहे है।

राजनीतिक दृष्टि से भी सीएम को दौरे आंक रहे

सीएम के इन दौरों को राजनीतिक लोग पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ में सेंध लगाने की दृष्टि से आंक रहे है। हालांकि एक बार फिर भूपेंद्र हुड्डा विपक्ष के नेता बन गए है, जिसके बाद बीजेपी ने फिर से रोहतक की जनता को भाजपा के पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *