मुख्य बातें

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर जुबानी हमला: बोले- रोहतक राजनीतिक पर्यटन के महाकेंद्र के रूप में उभरा, वोट चोर-गद्दी छोड़ प्रदर्शन – Rohtak News

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर जुबानी हमला:  बोले- रोहतक राजनीतिक पर्यटन के महाकेंद्र के रूप में उभरा, वोट चोर-गद्दी छोड़ प्रदर्शन – Rohtak News


रोहतक में वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में शामिल होते सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा व 3 हलको के विधायक।

रोहतक में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता लगातार जनभावनाओं को निशाने पर लेने के लिए रोहतक के चक्कर लगा रहे हैं। कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कभी केंद्रीय गृहमं

.

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, रोहतक राजनीतिक पर्यटन का एक महाकेंद्र के रूप में उभरकर देश के नक्शे पर आया है। जिले के मतदाताओं ने देश की दूसरी बड़ी जीत कांग्रेस की झोली में डाली, भाजपा नेता उन मतदाताओं को निशाने पर लेने आते है, क्योंकि उन्हें रोहतक से कांग्रेस की जीत हजम नहीं हो रही।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के कहने से जो छोटी मोटी पार्टियां चल रही है, उनके लोग रोहतक के चक्कर लगा रहे है। यहां प्रदेश कार्यालय व घर तक लेने की बात करते है। ये लोग कार्यक्रम अपने करने आते है और प्रचार हमारा करते है। ऐसे लोग आते रहने चाहिए।

वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में शामिल होते सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

हरियाणा को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दी नई जोड़ी

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा में नई जोड़ी बनाई है, जिसमें विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र को बनाया है। दोनों नेताओं के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस एकजुटता के साथ चलेगी और लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जाएंगे। बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा के लोगों ने सौंपी है, उसे मजबूती के साथ निभाएंगे।

विरोध प्रदर्शन में शामिल होते कांग्रेस कार्यकर्ता।

विरोध प्रदर्शन में शामिल होते कांग्रेस कार्यकर्ता।

हरियाणा में 22 वोटों के अंतर से भाजपा ने सरकार बनाई

दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी करके हरियाणा में केवल 22 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाई। भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेद करके चुनाव को मैनेज किया। सीएम नायब सैनी की शब्दावली में कहें तो सारे इंतजाम व व्यवस्था कर ली गई है। सीएम ने किस आधार पर कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सीएम नायब सैनी कह सकते थे कि लगातार लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं कहा। जो इंतजाम किए, वो चुनाव आयोग के हुए, जिसको लेकर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। जनभावना कांग्रेस के साथ थी, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते कार्यकर्ता।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते कार्यकर्ता।

बिहार चुनाव में एसआईआर से 65 लाख वोट कटी

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बिहार चुनाव में एसआईआर को लेकर बड़े पैमाने पर करीब 65 लाख वोट कटी है और 25 लाख नई वोट बनी है। ये जागृति हरियाणा में नहीं आई। हरियाणा में कितनी फर्जी वोट बनवाई गई थी। किस पार्टी ने बनवाई, सबको पता है। प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमारी लड़ाई है। देश के प्रजातंत्र पर किसी को हंसने नहीं देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *