मुख्य बातें

बीएमडब्ल्यू से शराब तस्करी: दो लग्जरी कारों से दूसरे राज्य से लाइ जा रही 480 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार – Jagraon News

बीएमडब्ल्यू से शराब तस्करी:  दो लग्जरी कारों से दूसरे राज्य से लाइ जा रही 480 बोतल बरामद, एक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार – Jagraon News

लुधियाना के जगराओं थाने की पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो गाड़ी से 480 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी लग्जरी कारों से शराब की तस्करी करते थे, ताकि पुलिस

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगराओं के शक्ति नगर निवासी दीपक बंसल के रूप में हुई है, जबकि फरार साथी परवीन सिंह उर्फ निक्का जगराओं के मलक गांव का निवासी है। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दीपक को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

लिंक रोड से हो रही थी तस्करी

जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ गांव से कोठे खंजूरां रेलवे लाइन स्थित लिंक रोड के रास्ते दो लग्जरी कारों से भारी मात्रा में शराब दूसरे राज्यों से लाई जा रही है। पुलिस ने सन्मति जैन स्कूल टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी की।

देसी व अंग्रेजी ब्रांड मिले

जब दोनों कारें मौके पर पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान इनमें 480 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इसमें रॉयल स्टैग, पंजाबी खासा देसी, पंजाब हीर सौंफी और पंजाबी राणो सौंफी जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रवीन मौके से भाग निकला।

कारों को पुलिस ने किया जब्त

एएसआई रणधीर सिंह के अनुसार, दीपक बंसल को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। दोनों लग्जरी कारों को भी जब्त कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *