मुख्य बातें

तरनतारन में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद: 506 ग्राम अफीम की खेप भी जब्त, पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी – tarn-taran News

तरनतारन में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद:  506 ग्राम अफीम की खेप भी जब्त, पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी – tarn-taran News

तरनतारन पुलिस ने खेत से ड्रोन बरामद किया।

तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से हो रही नशा तस्करी की एक और कोशिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने थाना खालड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव डल के खेतों से एक ड्रोन बरामद किया है। इस ड्रोन के साथ 506 ग्राम अफीम भी मिली है। इस मामले में थाना खालड़ा में एक केस दर्

.

बरामद ड्रोन को तकनीकी और फोरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी निगरानी बढ़ा रही है, ताकि किसी अन्य नशा खेप या तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

किसान के खेत में गिरा ड्रोन

जानकारी के मुताबिक, गांव डल निवासी रंजीत सिंह ने अपने खेत में एक गिरा हुआ ड्रोन देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बरामद ड्रोन से एक पैकेट बंधा हुआ था, जिसमें लगभग आधा किलोग्राम अफीम पाई गई।

पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन

डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अफीम की खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे नशा तस्करी के ऐसे प्रयासों को पूरी तरह विफल करने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *