मुख्य बातें

जालंधर में रोडवेज बसों का चक्का जाम: ड्राइवर हत्याकांड; कर्मचारियों का धरना, परिवार के लिए नौकरी, 1 करोड़ रुपए सहायता पर अड़े – Jalandhar News

जालंधर में रोडवेज बसों का चक्का जाम:  ड्राइवर हत्याकांड; कर्मचारियों का धरना, परिवार के लिए नौकरी, 1 करोड़ रुपए सहायता पर अड़े – Jalandhar News


पंजाब रोडवेज डिपो जालंधर में कल शाम से ही रोडवेज के कच्चे मुलाजिम बसें रोककर धरने पर हैं।

जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवर जगजीत की कुराली में रॉड मारकर की गई हत्या से कच्चे मुलाजिमों की यूनियन में रोष है। इसके चलते जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवरों-कंडक्टरों ने रोडवेज बसें रोक दी हैं। बसों को डिपो के अंदर लगाया गया है। पंजाब रोडवेज में काम कर

.

रोड साइड खड़ी पंजाब रोडवेज की बसें।

बुधवार शाम से बंद है रोडवेज बस सर्विस जालंधर के रोडवेज डिपो के कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार शाम 5 बजे के करीब बसों को डिपो के अंदर लगाकर धरना शुरू कर दिया था। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चानण सिंह ने बताया कि सरकार ने मृतक ड्राइवर के लिए किसी तरह के मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया है। ऊपर से कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस स्कीम को भी बंद कर दिया है। मुलाजिम जगजीत सिंह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। ऐसी स्थिति में उनका परिवार किस तरह गुजारा करेगा?

पंजाब रोडवेज मुलाजिम यूनियन जालंधर के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह।

पंजाब रोडवेज मुलाजिम यूनियन जालंधर के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह।

न्याय न मिला तो डेडबॉडी रोड पर रख करेंगे प्रदर्शन पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो को ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के नेताओं ने कहा कि ड्राइवर जगजीत का आज पोस्टमॉर्टम मोहाली के सरकार अस्पताल से हो जाएगा। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाना है। मगर सरकार ने परिवार को को आर्थिक सहायता और नौकरी देने का भरोसा न दिया तो डेड बॉडी को रोड पर रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *