मुख्य बातें

11 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम, सुसाइड के कारण की जांच में जुटी पुलिस – Dholpur News

11 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:  मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम, सुसाइड के कारण की जांच में जुटी पुलिस – Dholpur News

सैंपऊ थाना क्षेत्र के उमरारा गांव में बुधवार शाम एक 11 वर्षीय बालिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के उमरारा गांव में बुधवार शाम एक 11 वर्षीय बालिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

.

मृतका की पहचान उमरारा निवासी ज्योति (11) पुत्री पप्पू जाट के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम ज्योति ने अपने पिता को खाना खिलाया था।

खाना खाने के बाद पिता पप्पू जाट घर से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो उन्होंने ज्योति को कमरे के अंदर कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।

परिजन ज्योति को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया।

परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बालिका द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *