मुख्य बातें

कलानौर में स्टेशनरी दुकान से नोटों की माला चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, स्कूटी सवार चोर फरार, सामान खरीदने के बहाने आया – Kalanaur News

कलानौर में स्टेशनरी दुकान से नोटों की माला चोरी:  CCTV में कैद हुई वारदात, स्कूटी सवार चोर फरार, सामान खरीदने के बहाने आया – Kalanaur News

कलानौर में दुकान से नोटों की माला चुराने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

रोहतक जिले के कलानौर में पुराना बस स्टैंड स्थित एक स्टेशनरी की दुकान से लगभग 4300 रुपए की तीन नोटों की मालाएं चोरी हो गईं। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

.

दुकानदार विक्की ने बताया कि उनकी दुकान पुराना बस स्टैंड के पास है। वे शादी-विवाह के लिए नोटों की माला भी तैयार करते हैं। घटना के समय विक्की किसी काम से बाहर गए हुआ था, और दुकान पर उनका भतीजा प्रेरित बैठा था।

कलानौर में दुकान से नोटों की माला चुराने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सामान खरीदने के बहाने आया चोर

इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक दुकान में आया और स्टेशनरी का सामान मांगने लगा। जैसे ही प्रेरित सामान लेने के लिए अंदर गया, युवक ने मौका पाकर नोटों की तीन माला चोरी को अंजाम दिया।

चोर ने दुकान पर रखी दो 1100-1100 रुपए की नोटों की मालाएं और एक 2100 रुपए की माला उठाई। कुल 4300 रुपए की मालाएं चुराकर वह मौके से फरार हो गया।

विक्की ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपी साफ नजर आया। उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंप दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *