मुख्य बातें

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल बॉर्डर सील, पटना जंक्शन पर पहुंची ATS; आज 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग – Bihar News

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट:  नेपाल बॉर्डर सील, पटना जंक्शन पर पहुंची ATS; आज 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग – Bihar News


दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल से जुड़े 7 जिलों में सबसे ज्यादा चेकिंग की जा रही है। सभी शहरों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की हो रही ह

.

पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गयाजी में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना जंक्शन में ATS चेकिंग करने पहुंची है। इसके अलावा कदमकुआं, इनकम टैक्स, जेपी गंगा पथ पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हर आने-जाने वालों लोगों की जांच की जा रही है।

बिहार में आज यानी 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में प्रदेश के सभी सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई। वोटिंग के चलते यहां पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील किया गया है। सिर्फ बिहार के मतदाताओं को आने की परमिशन है।

बिहार में चेकिंग की 4 तस्वीरें….

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पटना जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पटना जंक्शन के बाहर कार की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।

पटना जंक्शन के बाहर कार की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।

रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।

रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।

बॉर्डर ने आने-जाने वाले लोगों की पहचान पत्र की जांच की जा रही है।

बॉर्डर ने आने-जाने वाले लोगों की पहचान पत्र की जांच की जा रही है।

किशनगंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। किशनगंज SP सागर कुमार ने बताया कि, पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

बिहार के DGP और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) ने क्या कहा…

कल 20 जिलों की 122 सीटों पर होनी है वोटिंग

बिहार में कल सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे और अन्य पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन 20 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर शामिल हैं।

101 सीट सामान्य वर्ग के लिए तो रिजर्व सीट की संख्या 21 है। इनमें 19 सीट अनुसूचित-जाति और 2 सीट अनुसूचित जन-जाति(आदिवासी) है।

इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1165 पुरुष, 136 महिला प्रत्याशी और एक थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल हैं। राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे।

शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात होंगे। सेंसेटिव बूथ पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मतदान के लिए 1.25 लाख कर्मी रहेंगे तैनात

दूसरे चरण में 1.25 लाख से अधिक मतदान कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। मतदान की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए EVM और VVPAT मशीनों का मॉक ड्रिल पूरा कर लिया गया है। सभी जिलों में फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के बाद मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में GPS ट्रैकिंग के तहत रखी गई हैं।

सभी EVM और VVPAT मशीनों की आवाजाही पर GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें केंद्रीय बल, बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन शामिल हैं।

साल 2013; लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की सभा में हुए थे ब्लास्ट

बिहार में भी बीते 12 सालों में 3 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे बड़ी घटना 2013 में राजधानी पटना में ही हुई थी। हम तीनों आतंकी घटनाओं की कहानी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

साल 2013। तारीख 27 अक्टूबर। पटना का गांधी मैदान। 24 साल का राजेश 100 किमी की दूरी तय करने अपने नेता नरेंद्र मोदी को पहली बार सुनने आया था। पिता के मना करने के बाद भी सिर्फ एक झलक देखने आया था, लेकिन आतंकियों के हमले में

उसका चिथड़ा उड़ गया। पिता कहते हैं- पटना से लौटकर केवल उसकी लाश ही नहीं आई, बल्कि हमारे परिवार की उम्मीदों की अर्थी भी आई। पूरी खबर पढ़ें…

तेजस्वी ने कहा- भारत के लोग कब तक डर के साए में रहेंगे

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली। देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है। इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में, चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम, हम सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सबक सिखाए। आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे?

पप्पू यादव बोले- देश को छोड़ गृहमंत्री कट्टा-कट्टा खेल रहे

इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पप्पू ने X पर लिखा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है, लाल किला के पास भीषण धमाका, नौ लोग मारे गए। देश के गृहमंत्री, प्रधानमंत्री अपना दायित्व छोड़ बिहार में चुनाव जीतने को धमकी और कट्टा का खेल कर रहे थे। ऐसे में इस विस्फोट की जिम्मेदारी लें अपने पद से इस्तीफा दें, ऐसी कमजोर सरकार देश को सुरक्षा नहीं दे सकती।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *