छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित नंदा हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों से एक्स्ट्रा पैसे वसूलने के आरोप में योजना से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य नोडल एजेंसी ने आदेश जारी किया है। मरीज से ली गई 32,500 रुपए भी वसू
.
यह कार्रवाई सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। दरअसल, हाटकेश्वर वार्ड के रहने वाले संजय पटेल ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी को 8 जुलाई 2025 को बच्चेदानी संबंधी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने इलाज का कुल खर्च 40 से 42 हजार रुपए बताया था, जिसमें से 30 हजार रुपए कैश और 10 से 12 हजार रुपए आयुष्मान कार्ड से भुगतान करने को कहा गया था। आयुष्मान कार्ड से 20 हजार रुपए काटे गए थे।
मरीज और परिजनों से लिए थे पैसे
उन्होंने एक्स्ट्रा काटे गए 8 हजार रुपए वापस दिलाने और अस्पताल पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की थी। सीएमएचओ की ओर से की गई जांच में यह प्रमाणित हुआ कि अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान कार्ड से उपचार का फायदा देने के दौरान मरीज/परिजन से एक्स्ट्रा कैश लिए थे।

कुल 32 हजार रुपए लिए
जांच में सामने आया कि अस्पताल ने मरीज/परिजन से बायोप्सी के लिए 3,500 रुपए, अन्य बीमारी के लिए 4,000 रुपए और सर्जरी के लिए 25,000 रुपए कैश लिए थे। इसी आधार पर अस्पताल को योजना से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही, हितग्राही से ली गई 32,500 रुपए की राशि वापस करने का आदेश भी दिया गया है।
नए मरीजों की नहीं होगी भर्ती
निलंबन अवधि के दौरान नंदा हॉस्पिटल योजना के अंतर्गत नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा। हालांकि, योजना के तहत पहले से भर्ती मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा सकता है। अस्पताल को योजना संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री भी अस्पताल और परिसर से हटाने का निर्देश दिया गया है।
