मंडी में महिला मोर्चा की बैठक में डेजी ठाकुर और जयराम ठाकुर ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मंडी का दौरा किया और जिला महिला मोर्चा की नवगठित पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक संगठनात्मक बैठक की। यह महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक थी, जिससे प्रदेशभर में होने वाली परि
.
संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
इस अवसर पर डेजी ठाकुर ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है, ताकि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं में नया जोश और उत्साह भरना है, जिससे आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया जा सके।
मंच पर बैठी महिला नेत्री एवं महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर।
सुक्खू सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार झूठी गारंटियों और वादों के सहारे सत्ता में आई, लेकिन महिलाओं के साथ लगातार धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा अब सड़कों पर उतरकर सरकार की वास्तविकता जनता के सामने लाएगा।
जयराम ठाकुर ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है और वे समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की मीटिंग में मौजूद पदाधिकारी।
संगठन के प्रति समर्पण का आह्वान
बैठक के अंत में डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करना होगा, ताकि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक एवं महामंत्री कमलेश कुमारी, और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
